14 हजार आवेदनों में से 1365 का चयन, इसी माह पूरी होगी भर्ती

जिले में 1365 आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती इसी माह पूरी, चयन प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद बलिया में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया को इसी माह हर हाल में पूरा करने के निर्देश प्रशासन ने दे दिए हैं। कुल 1365 आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती के लिए लगभग 14 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित रखने पर विशेष जोर दिया है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट कहा कि चयन केवल शैक्षिक योग्यता से तैयार मेरिट सूची के आधार पर होगा। किसी भी प्रकार की सिफारिश, दबाव या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – स्वर्गीय कल्पनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर सेवा और श्रद्धा, मंदिर व दरगाह परिसर में हुआ प्रसाद वितरण

खुली बैठक में होगा चयन, एलईडी पर दिखेगी पूरी प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया खुली बैठक के माध्यम से कराई जाएगी। चयन के दौरान पूरी प्रक्रिया एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित की जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों और आमजन को पूर्ण विश्वास रहे। साथ ही संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी, जिससे भविष्य में किसी भी शिकायत की जांच संभव हो सके।
पंचायतवार आवेदन व्यवस्थित, प्रतिदिन दो विकास खंड
सभी विकास खंडों से प्राप्त आवेदनों को चार दिनों में पंचायतवार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्रतिदिन दो विकास खंडों के अभ्यर्थियों को बुलाकर आवेदन जांच और मेरिट के अनुसार चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को समय से सूचना देने के साथ बैठक स्थल पर बैठने, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें – NIRF 2026 की तैयारी में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कसी कमर, शोध-शिक्षण से सुशासन तक व्यापक फोकस

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर शिकायत या गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। यह भर्ती महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़ी होने के कारण इसकी निष्पक्षता सर्वोपरि है। बैठक में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

26 minutes ago

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

4 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

4 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

4 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

5 hours ago