कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत जनपद कुशीनगर में विशेष दत्तक ग्रहण इकाई का विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह इकाई संयुक्त जिला चिकित्सालय के भूतल पर स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन 21 जनवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेम कुमार राय द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन के दौरान पहले से प्राप्त एक शिशु का विधिवत प्रवेश कराते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा उसका नामकरण भी किया गया, जो इस इकाई की कार्यशीलता का प्रतीक बना। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि विशेष दत्तक ग्रहण इकाई कुशीनगर के प्रारम्भ होने से अब जिले के नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्चा गोद लेने में काफी सुविधा मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इसे जनपद के लिए एक सराहनीय पहल बताते हुए कर्मचारियों को बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं भावनात्मक संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण, बाल कल्याण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक सहित महिला कल्याण विभाग के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। यह इकाई निस्संतान दंपतियों के लिए आशा की नई किरण साबित होगी।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…