सड़क सुरक्षा को लेकर देवरिया यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में 21 जनवरी 2026 को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड, बस स्टैंड सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले तथा स्टंट करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा सोनूघाट एवं सलेमपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों का भी चालान किया गया।
यातायात पुलिस देवरिया द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 148 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 06 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है, बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ती है।
यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

44 minutes ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

1 hour ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

1 hour ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

1 hour ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

1 hour ago