Thursday, October 30, 2025
HomeNewsbeatदेवरिया में पिकप वाहन से 12 गोवंश बरामद, चार गो-तस्कर गिरफ्तार

देवरिया में पिकप वाहन से 12 गोवंश बरामद, चार गो-तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बनकटा पुलिस ने शुक्रवार को रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के पास एक पिकप वाहन से 12 गोवंशीय पशु (11 जीवित व 1 मृत) बरामद कर चार गो-तस्करों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महबूब आलम उर्फ समीर निवासी मऊ, रियाज खान उर्फ बिकाऊ और सेराज खान उर्फ रियाज (दोनों निवासी बलिया) तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। पकड़े गए सेराज खान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिस पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहन व पशुओं को कब्जे में लेकर थाना बनकटा पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश दूबे, हेड कांस्टेबल प्रमोद प्रजापति, कांस्टेबल विद्यासागर, संदीप निगम और पीआरडी जवान सुभाष कुशवाहा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments