मन की बात का 111वीं कड़ी: ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान

जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुआ प्रसारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई सरकार के गठन के बाद पहली बार मन की बात सुना रहे थे। मोदी सरकार 3.0 की पहली, मन की बात 111वीं कड़ी जिले के नगर पंचायत मगहर के संख्या 429 पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुनी।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को पर्यावरण का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ की चर्चा करते हुए देशवासियों से आह्वान किया कि सभी को अपनी मां के लिए पेड़ लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम ऐसा कार्यक्रम है जो देश की जनता से सीधा जुड़ाव रखता है। जो व्यक्ति को प्रोत्साहित तो करता ही है साथ ही उससे देशवासी भी प्रेरणा लेते है। यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना जाता है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए देशवासियों को संदेश दिया है जिससे अधिक से अधिक लोग पेड़ लगाने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद, क्षेत्रीय सह संयोजक शिक्षण प्रकोष्ठ अत्रेश श्रीवास्तव, प्रभारी ई. अरुण गुप्ता, केडी सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

34 minutes ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

39 minutes ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

43 minutes ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

51 minutes ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

57 minutes ago

घर-घर जनसंपर्क कर किया संवाद

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से…

1 hour ago