
ग्रेटर नोएडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) एक चौंकाने वाली घटना में ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके के 19 वर्षीय युवक को अपनी मृत मां के बैंक खाते में अचानक 1.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा मिली। मामला कोटक महिंद्रा बैंक का है, जिसने घटना की जानकारी मिलते ही खाते को तुरंत फ्रीज कर दिया और जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है, जिसकी मां गायत्री देवी का दो महीने पहले निधन हो गया था। मां के निधन के बाद भी दीपक उनके बैंक खाते का उपयोग कर रहा था। बीते रविवार रात (3 अगस्त) को उसे बैंक से एक मैसेज मिला, जिसमें दिखाया गया कि खाते में ₹1,13,56,000 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। इतनी बड़ी राशि देखकर दीपक हैरान रह गया और उसने मैसेज अपने दोस्तों को दिखाया। दोस्तों ने भी राशि में कितने शून्य (जीरो) हैं, यह गिनने में उसकी मदद की।
दीपक ने बताया कि इतनी बड़ी रकम देखकर उसे यकीन नहीं हो रहा था। वह तुरंत बैंक पहुंचा, जहां अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खाता फ्रीज कर दिया और उच्चाधिकारियों के साथ-साथ आयकर विभाग को भी सूचना दी।
स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का विषय बन चुकी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी गड़बड़ी, डेटा एंट्री त्रुटि या किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। मामले की पूरी जांच के बाद ही असल वजह सामने आएगी।
More Stories
तीन ब्लॉकों में घर-घर खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
विशम्भरपुर सरयू नहर में दिखी डॉल्फिन,वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
यूरिया के लिए लंबी कतारें, किसान बेहाल निजी दुकानदारों पर मनमानी का आरोप