मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित हुई जिले की 05 ग्राम पंचायतें

डीएम के हाथों सम्मानित हुए ग्राम प्रधान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन, कोरोना काल में ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने, महामारी से मृत्यु की दशा में गरीब व निराश्रित परिवारों को अंत्येष्टि हेतु सहायता प्रदान करने तथा मानक के अनुसार सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव जैसी उपलब्धियां अर्जित करने पर कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना विकास खण्ड महसी के ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार व औराही की प्रधान ममता देवी, ब्लाक तेजवापुर की ग्राम पंचायत टेण्डवा बसन्तपुर की ग्राम प्रधान ज्ञानवती व उदवापुर की अंजलि तथा ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत रसूलपुर दरेहटा के ग्राम प्रधान मनफूल खान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित होने पर पूर्व में ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर रू. 11 लाख, औराही को रू. 09 लाख, टेण्डवा बसन्तपुर को रू. 07 लाख, उदवापुर को रू. 04 लाख तथा रसूलपुर दरेहटा को रू. 02 लाख का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त हुआ है। डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में स्थापित अस्थायी गोआश्रय स्थलों को मानक के अनुसार संचालित करें। संरक्षित गोवंशों के चारे-पानी व हरे चारा के लिए किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। डीम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि जिस ग्राम पंचायत में गोआश्रय स्थल संचालित नहीं है वहां पर आश्रय स्थलों को संचालन सुनिश्चित कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व समाजसेवी परशु राम कुशवाहा व सुदामा प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

30 minutes ago

यूपी खेल छात्रावासों में अंतर्राष्ट्रीय कोच की भर्ती, ₹1.5 लाख मासिक मानदेय

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों…

34 minutes ago

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर…

39 minutes ago

फांसी लगाकर किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के आजाद नगर वार्ड में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने अपने…

42 minutes ago

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

3 hours ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

3 hours ago