Categories: क्राइम

संदिग्ध मैसेज आने के बाद महिला के खाते से कटे ₹75 हजार, साइबर ठगों ने उड़ाए पैसे

गुरुग्राम (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुग्राम में साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से ₹75,000 की ठगी कर ली। खास बात यह है कि ठगों ने महिला से कोई ओटीपी या बैंक डिटेल नहीं ली, फिर भी खाते से पैसे निकल गए।

सेक्टर-70 निवासी विम्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अक्टूबर को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से ₹75,000 अचानक डेबिट हो गए। इससे कुछ दिन पहले उन्हें संदिग्ध बैंक मैसेज मिले थे, जिनमें लिखा था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके खाते से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

विम्मी ने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपना बैंक विवरण, ओटीपी साझा नहीं किया, और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। बावजूद इसके, उनके खाते से बड़ी रकम कट गई।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना दक्षिण (Cyber Crime Police Station South) में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम ट्रांजेक्शन ट्रेल व बैंक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

14 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

23 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

32 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

3 hours ago