लुधियाना जेल का असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, कैदियों तक पहुंचाता था नशा और मोबाइल — एलईडी में छिपाकर कर रहा था तस्करी

लुधियाना (राष्ट्र की परम्परा)। पंजाब के लुधियाना सेंट्रल जेल से एक बड़ा खुलासा हुआ है। जेल में तैनात असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह को नशीले पदार्थ और मोबाइल फोन की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह मामला जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

जानकारी के अनुसार, सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह कैदियों तक नशीला पदार्थ और आपत्तिजनक सामान पहुंचा रहा था। उसने एलईडी टीवी में नशा और दस मोबाइल फोन छिपाकर अंदर ले जाने की कोशिश की।

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह ने अचानक जेल परिसर में चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी में पुलिस को 84 ग्राम भूरे रंग का नशीला पदार्थ, 121 ग्राम काले रंग का पदार्थ और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए।

जांच में सामने आया कि यह सारा सामान जेल में बंद दो हवालाती — फिरोजदीन और दीपक — का था, जिन्होंने जेल के नियमों का उल्लंघन करते हुए यह साजिश रची थी।

थाना डिवीजन-7 पुलिस ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी जगजीत सिंह की शिकायत पर सुखविंदर सिंह, फिरोजदीन और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी चल रही है।

एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में और भी जेल कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

4 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

4 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

5 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

5 hours ago