लखनऊ/अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप लखनऊ से अयोध्या के बीच डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के शुभ अवसर पर यह सेवा नियमित रूप से चालू कर दी गई है।
पहली डबल डेकर बस के चालक और परिचालक ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर यात्रा की शुरुआत की।
बस के परिचालक अनिल यादव ने बताया कि यह बस पूरी तरह वातानुकूलित (AC) है, जिसमें गर्मी में ठंडी और सर्दी में गर्म हवा की सुविधा उपलब्ध है। बस में 64 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। लखनऊ से अयोध्या तक का किराया ₹243 तय किया गया है।
डीलक्स श्रेणी की इस बस में आरामदायक सीटें, आधुनिक सुरक्षा फीचर और ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया गया है — यानी जब तक बस का गेट बंद नहीं होगा, तब तक बस स्टार्ट नहीं होगी।
बताया जा रहा है कि यह बस लंदन निर्मित डबल डेकर मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग ₹3 करोड़ है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नवरात्र के दौरान इसका ट्रायल सफल रहा और अब इसे नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…
निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…
सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…
'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…