संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खेल विभाग की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, संत कबीर नगर के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 594 .74 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। रुपये 298.37 लाख की पहली किस्त कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को मिल गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा टेंडर की प्रक्रिया की जा रही हैं।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने उप क्रीड़ाधिकारी को निर्देशित किया कि कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम जीर्णोद्धार कार्य हेतु स्वीकृत के उपरान्त कार्यदायी संस्था से अविलम्ब कार्य प्रारम्भ काराया जाए।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.