हीटवेव से फसलों की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि लू का प्रभाव फसलों पर पड़ सकता है, ऐसे में जल व नमी संरक्षण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल कटाई के बाद खेतों में अवशेष न जलाएं और नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग व खरपतवार नियंत्रण अपनाएं। जैव उत्पादों व फसल अवशेषों को मल्च के रूप में उपयोग करना लाभकारी बताया गया है।
सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर और ड्रिप पद्धति अपनाने की सलाह दी गई है। साथ ही खेतों में नियमित अंतराल पर सायंकाल हल्की सिंचाई करने से नमी बनी रहती है और पानी की बचत होती है। अंतःकर्षण क्रियाओं से तैयार मल्च वाष्पीकरण को कम करने में सहायक होगा।
जिला कृषि अधिकारी ने रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया और कहा कि अधिक तापमान में रासायनिक उर्वरकों का असर फसलों पर नकारात्मक पड़ सकता है। बुवाई पंक्तियों में करने तथा खेतों को समतल रखने से सिंचाई जल का समान वितरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
धान की नर्सरी में नमी बनाए रखने के लिए सायंकाल सिंचाई करने और अधिक जलभराव की स्थिति में तुरंत निकासी करने की सलाह भी दी गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बलिया में भीषण आग: कई घर जलकर राख, पीड़ितों को भारी नुकसान, जानिए सरकार से कैसे मिलेगा मुआवजा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के भीमहर गांव में उस समय हड़कंप मच गया…

15 minutes ago

जमाना गया

इक्कीसवीं शताब्दी काछब्बीसवाँ साल आ चुका है,आध्यात्मिकता का स्थान,भौतिकता ने ले लिया है,भारतीय सभ्यता औरहमारी…

1 hour ago

25 से 27 अप्रैल तक होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, नकलविहीन कराने के सख्त निर्देश

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के 7 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल…

1 hour ago

घर से निकले युवक का शव रेलवे लाइन पर मिला, परिवार में मचा कोहराम

सलेमपुर रेलवे लाइन पर मिला बनकटा निवासी का शव, क्षेत्र में सनसनी देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

दिल हुए पत्थर (हिंदी कविता)

✍️ – संजय एम. तराणेकर जहाँ दिल ‘पत्थर’ के हो जाते हैं,वहाँ पे सोना भी…

2 hours ago

बलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 120 लोगों की जांच, 35 ने किया रक्तदान, जानिए ऐसे कैंप का लाभ कैसे लें

सुखपुरा/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक स्व. आनंद सिंह (पिंटू) की पांचवीं…

3 hours ago