पराली जलाने पर सख्ती, 15 हजार तक जुर्माने की चेतावनी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फसल अवशेष (पराली) जलाने पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि पराली जलाने पर 2500 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और पुनरावृत्ति की स्थिति में एफआईआर सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच जिले में 723 पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनकी जांच कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। दोषी किसानों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति वसूली की तैयारी भी चल रही है।
डॉ. सिंह ने कहा कि कम्बाइन हार्वेस्टर के साथ फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों का उपयोग अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने पर हार्वेस्टर जब्त कर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – अग्निशमन सेवा सप्ताह: स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए अग्नि सुरक्षा के गुर

उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली जलाने के बजाय उसका वैज्ञानिक प्रबंधन करें। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा 50 से 80 प्रतिशत अनुदान पर सुपर सीडर, स्ट्रा रीपर, मल्चर, रोटरी स्लेशर, स्ट्रा रेक व बेलर जैसे यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पराली को मल्च बनाकर खेत में उपयोग करने या गौशाला, सीबीजी प्लांट एवं औद्योगिक इकाइयों को देने की भी व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता घटती है, लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट होते हैं और पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

4 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

4 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

5 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

6 hours ago