शंकराचार्य का सरकार पर सीधा प्रहार: हिंदू नाम पर सबसे बड़ा अधर्म कर रही सत्ता, बीफ एक्सपोर्ट में नंबर-1 होना शर्मनाक

​गौ माता को मवेशी और कैटल कहना गरिमा का अपमान, पुलिस थाने और कागजों में गाय का अपमान बर्दाश्त नहीं

24 जुलाई को लखनऊ में 2,18,700 सैनिकों की चतुरंगिनी सेना के साथ होगा आर-पार का ऐलान; सनातनी वोटबैंक के नेतृत्व संकट पर उठाए सवाल।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर साधुओं की मौजूदगी को बताया शास्त्र विरुद्ध, विदेशी विचारधाराओं की गुलाम है वर्तमान राजनीति

गौरव कुशवाहा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गविष्टि धर्मयुद्ध यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को वैकुंठपुर स्थित श्री राम मंदिर की भूमि से केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। शंकराचार्य ने तथाकथित हिंदूवादी सरकारों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर सत्ता में बैठे लोग आज सबसे बड़ा अधर्म कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भारत विश्व में बीफ एक्सपोर्ट (गो-मांस निर्यात) में शीर्ष पर है, तो यह कैसी सनातनी व्यवस्था है? जगद्गुरु ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया गया, तो आगामी 24 जुलाई को लखनऊ की सड़कों पर 2 लाख 18 हजार 700 सैनिकों वाली ‘अक्षौहिणी सेना’ के साथ निर्णायक युद्ध की घोषणा की जाएगी।

​शंकराचार्य ने भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि इनमें से कोई भी दल भारत की मूल सनातनी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अमेरिका के पूंजीवाद की नकल कर रही है, कांग्रेस ब्रिटिश राजनीति के अवशेषों पर टिकी है, जबकि समाजवादी और साम्यवादी दल रूस व चीन की विचारधारा से प्रभावित हैं। महाराजश्री ने दुख व्यक्त किया कि राम, कृष्ण और विक्रमादित्य की गौरवशाली परंपरा वाली भारतीय राजनीति आज लुप्तप्राय है। उन्होंने आह्वान किया कि देश की 70 करोड़ सनातनी जनता आज नेतृत्व के अभाव में 30 करोड़ के पीछे चलने को विवश है, जिसे अब और सहन नहीं किया जाएगा।

​राजनीति और धर्म के घालमेल पर बड़ा बयान देते हुए जगद्गुरु ने स्पष्ट किया कि जो साधु-सन्यासी संसार का त्याग कर चुके हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या विधायक जैसे सांसारिक पद ग्रहण करना शास्त्र सम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो गृहस्थ सनातनी वेदों और शास्त्रों को प्रमाण मानते हैं, उन्हें राजनीति में आना चाहिए और समाज को उन्हें भरपूर समर्थन देना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि संन्यासी का कार्य सत्ता भोगना नहीं, बल्कि सत्ता को धर्म के मार्ग पर चलाना है।

​उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए महाराजश्री ने कहा कि पुलिस थानों और सरकारी आँकड़ों में गाय को आज भी ‘मवेशी’ (Cattle) लिखा जाता है, जो उसकी गरिमा का घोर अपमान है। उन्होंने स्मरण दिलाया कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने उनके मात्र एक आग्रह पर गाय को राज्य माता घोषित कर दिया, जिसे रोकने के लिए न कोई कानून आगे आया और न ही कोई न्यायालय। उन्होंने मांग की कि गाय को पशु सूची से हटाकर एक सम्मानित पृथक श्रेणी में रखा जाए।

​महाराजश्री ने चेतावनी दी कि यदि 81 दिनों की यात्रा पूर्ण होने तक सरकार ने उनकी माँगें नहीं मानी, तो 24 जुलाई को लखनऊ में महाभारत कालीन चतुरंगिनी सेना का प्रदर्शन होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे ‘1008.guru’ पोर्टल पर पंजीकरण कर इस धर्मयुद्ध का हिस्सा बनें। मुंडेरा बाबू, बंजरिया, कंचनपुर और सोनुघाट जैसे क्षेत्रों में जनसमुदाय ने ‘गविष्टि’ के संकल्प के साथ शपथ ली कि वे गौ माता को सताने वाली आसुरी शक्तियों को पराजित करके ही दम लेंगे।

​शंकराचार्य ने जिस सेना की घोषणा की है, वह महाभारत के युद्ध मानकों पर आधारित है। एक अक्षौहिणी सेना में 2,18,700 सैनिक होते हैं, जिसमें हाथी, रथ, घुड़सवार और पैदल सेना का एक निश्चित अनुपात होता है। लखनऊ में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ममता के आतंक का अंत किया भाजपा ने- पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बादबंगाल चुनाव…

7 hours ago

सड़कों के बजट आवंटन में भेदभाव का आर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) समाजवादी पार्टी के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमाशंकर राजभर…

7 hours ago

समस्याओं को लेकर सपा ने दी आंदोलन की चेताव

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकंदरपुर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं…

7 hours ago

आंधी-पानी से गिरे बिजली के पोल, 24 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति, लोगों में आक्रोश

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सुखपुरा में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश…

7 hours ago

नाली निर्माण के दौरान बिजली का खंभा गिरा दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)तहसील क्षेत्र ग्राम कपरवार तिराहे के नजदीक नाली निर्माण कार्य के दौरान एक…

7 hours ago

भाजपा की प्रचण्ड जीत पर नपा मे हर्षोल्लास मनाई गई जीत की खुशी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) मंगलवार 5/05/2026 को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता…

9 hours ago