भाजपा की प्रचण्ड जीत पर नपा मे हर्षोल्लास मनाई गई जीत की खुशी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) मंगलवार 5/05/2026 को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में, हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा पटाखे फोड़े गए तथा एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है, जिन्होंने देश के हर वर्ग का विश्वास जीता है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति, संगठनात्मक क्षमता एवं मजबूत नेतृत्व ने भी इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक योगदान एवं इन सभी के समन्वित प्रयासों ने इस विजय को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है।
असम, पुडुचेरी एवं पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन, सख्त कानून-व्यवस्था और विकास मॉडल की व्यापक चर्चा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जनता में विश्वास को और मजबूत किया है, जिससे भाजपा को राजनीतिक बढ़त बनाने में सकारात्मक माहौल मिला है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, विजय सिंह व सभासदगण धर्मवीर सिंह, सतेंद्र यादव, शुभम निषाद , उमेश यादव रामभवन सोनकर सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
यह जीत न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक भी है, जिससे देश में विकास और सुशासन की दिशा और अधिक मजबूत होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

6 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

7 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago