नाली निर्माण के दौरान बिजली का खंभा गिरा दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र ग्राम कपरवार तिराहे के नजदीक नाली निर्माण कार्य के दौरान एक बिजली का खम्बा गिरा जिससे दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया बड़ी दुर्घटना होने से रहा।
खुदाई के चलते मंगलवार को बिजली का खंभा अचानक गिर गया।
गनीमत रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन खंभे के निचे आने से एक दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खम्बा गिरता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगो की माने तो ग्राम पंचायत द्वारा नाली निर्माण का काम चल रहा था। जेसीबी से खुदाई के दौरान बिजली के खंभे की नींव कमजोर होने से खंभा अचानक सड़क पर आ गिरा, जिससे पास खड़ी एक दो पहिया वाहन खम्बे के नीचे दब गई। और मौके पर अफरा तफरी मच गयी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और जेई की लापरवाही से हादसा हुआ। न तो बिजली विभाग को सूचना दी गई और न ही खम्बे के चारो तरफ बैरिकेडिंग की गई और न ही सुरक्षा के इंतजाम किये गए।
खंभा गिरने से 11 हजार की लाइन टूट गई। इससे कपरवार व आसपास के आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के जेई मौके पर पहुंचे और लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कराया। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

rkpshomnath

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

7 minutes ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

2 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

5 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago