Monday, March 2, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेवक़्त के संग चलना होता है

वक़्त के संग चलना होता है

वक़्त कभी अपना होता है
वक़्त कभी सपना होता है
साथ नहीं सीखा यदि चलना
फिर सब कुछ सहना होता है..।।

वक़्त सदा गतिमान रहा है
औरों से बलवान रहा है
नहीं किया गर कद्र वक़्त का
फिर एक दिन झुकना होता है..।।

जितनी चाहे दौड़ लगा लो
आसमान को चूम भले लो
अगर वक़्त का हुआ अनादर
फिर एक दिन रुकना होता है..।।

फ़क्र करो यदि सफल हुए हो
मगर ग़ुरूर कभी मत करना
जीत-हार और हार-जीत में
दोनों में लड़ना होता है..।।

साहस और धैर्य से ही तो
मिलती विजय सदा कछुए को
सफल जीवन के मूलमंत्र में
वक़्त के संग चलना होता है..।।
वक़्त के संग चलना होता है..।।

~ विजय कनौजिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments