सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ सैमुअल हैनिमैन की जयंती सोमवार को नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।इस दौरान सम्बोधित करते हुए डॉ निशा तिवारी ने कहा कि होम्योपैथी एक ऐसा चिकित्सा पद्धति है जो मानती है कि शरीर खुद को ठीक कर सकता है।इस विधा के चिकित्सक पौधों व खनिज जैसे प्राकृतिक पदार्थों की थोड़ी मात्रा का उपयोग करते हैं।उनका मानना है कि ये उपचार प्रकिया को उत्तेजित करते हैं।यह बिना नुकसान के मरीजों को ठीक करने की सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धति है। डॉ अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि आज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विश्व होम्योपैथी दिवस इसके संस्थापक डॉ सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिन के अवसर पर पूरी दुनिया में मनाया जाता है। कार्यक्रम को ज्ञानेश्वर शुक्ला, हैपी, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, दिनेश कुमार, सत्यम पांडेय, गणेश मिश्र, चंद्रकांत तिवारी, बंटी, कल्पना यादव, डॉ नरेन्द्र यादव, राजेश कुशवाहा, मुन्नानाथ तिवारी,आदि ने सम्बोधित किया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…