Categories: Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मूसाझाग का आकस्मिक निरीक्षण किया

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ आलोक प्रियदर्शी द्वारा थाना मूसाझाग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक महेन्द्रपाल सिंह थाना कार्यालय पर मौजूद मिले। दिवसाधिकारी उ0नि0 जगवीरसिंह ,सीसीटीएनएस पर हे0का0 नरेश कुमार,थाना कार्यलेख पर कां0 नरेश कुमार, महिला हेल्प डेस्क पर म0कां0 व संतरी पहरा ड्यूटी पर होमगार्ड आशू बाबू बावर्दी दुरुस्त मौजूद मिले। सर्वप्रथम अधीक्षक द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना स्थानीय पर बन रहे नए आवासों का निरीक्षण किया गया।
और गाङियों को डंपिंग यार्ड मे लगाए जाने तथा कैमरों का संचालन सही प्रकार से करने हेतु निर्देशित किया गया।थाना पर आगन्तुकों के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क अभिलेख,महिला बीट अभिलेख,अपराध रजिस्टर,रजिस्टर नं0- 08 व 04 गहनता से जांचा परखा गया। महिला हेल्प डेस्क अभिलेख में आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी , पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा बताया कि ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत बाजार, सर्राफा दुकान, चौराहों, गली, नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग, एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/सड़क/ढाबों/होटल/बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Editor CP pandey

Recent Posts

मनरेगा की पहचान बदलने पर कांग्रेस का विरोध तेज

मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…

38 seconds ago

जेसीबी कार्रवाई के बीच थप्पड़ का वीडियो वायरल, जांच शुरू

देवरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार विवादों में, थप्पड़ मारने का…

39 minutes ago

बोर्ड परीक्षा से पहले कुशीनगर में बड़ा शिक्षा संकट, 700 छात्र प्रभावित

डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

49 minutes ago

जर्जर हथिनी–सरवां सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

हथिनी–सरवां मार्ग की मरम्मत जरूरी: जर्जर सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा, मुख्यमंत्री से…

1 hour ago

पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के लिए औपनिवेशिक सोच से मुक्ति जरूरी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय…

1 hour ago

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में संभावित बदलाव

बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026: BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान के नेतृत्व में नई शुरुआत…

2 hours ago