गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा, कंप्यूटर शिक्षा भी निःशुल्क
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड घुघली की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर खास में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पढ़ाई का नया सहारा बन रही है। आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित इस लाइब्रेरी में युवाओं को शांत वातावरण में अध्ययन करने के साथ डिजिटल माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल करने का अवसर मिल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शहरों का रुख करने की जरूरत भी कम हुई है।
पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश की पहल के तहत विकसित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य गांव के युवाओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराना है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भी अध्ययन की सुविधा मिल रही है। ग्रामीण प्रतिभाओं को एक ही स्थान पर अध्ययन का अनुकूल माहौल मिलने से युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर की पढ़ाई भी निःशुल्क कराई जा रही है। गांव के बच्चे नियमित रूप से यहां पहुंचकर कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कंप्यूटर सीखने वालों में अमजद सिद्दीकी, गंगाधर, फैसल खान और ईनामूल शामिल हैं। ग्रामीण बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा मिलने से उन्हें तकनीकी ज्ञान हासिल करने में भी मदद मिल रही है।
डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे सतीश प्रजापति और आयान खान ने बताया कि गांव में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत हुई है। पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही शांत वातावरण और जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है तथा पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल रही है। ग्राम प्रधान मोहम्मद अकरम सिद्दीकी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य गांव के बच्चों और युवाओं को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना है, ताकि वे उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययन और तकनीकी शिक्षा की सुविधाएं बढ़ने से युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर खास की डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है। गांव में ही पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलने से विद्यार्थियों और युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा को लेकर उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।
आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी, डाटा मिसमैच पर विशेष सचिव ने दिया सुधार…
गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया…
गाय को बचाने पहुंचे थे ध्रुव नारायण सिंह, टीनशेड गिरने से मलबे में दबे बलिया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम…
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्कान ने भी जीता कांस्य, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित महराजगंज…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मानसून की विदाई के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम एक…