रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में 35 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5:15 बजे सिसवां बाजार रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने गेटमैन से मिली सूचना के आधार पर कोठीभार पुलिस को मेमो भेजा। सूचना में बताया गया कि सिसवां बाजार-घुघली रेलखंड पर रेलवे किलोमीटर संख्या 334/14-15 के पास स्थित पिपरिया ढाला के समीप एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान बर्मा शर्मा (35 वर्ष) पुत्र अमला शर्मा, निवासी ग्राम रामपुर बांगर, थाना नेंबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
प्रारंभिक जांच में युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से होना सामने आया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
कोठीभार पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेल यातायात को सामान्य कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

14 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

20 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

3 days ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

4 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

4 days ago