देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सायं सिविल लाइन स्थित एक होटल में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों की शपथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार पाठक एडवोकेट ने बताया कि वे लगातार 12 वर्षों से टैक्स बार की कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष शांति स्वरूप दुबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह ‘दीपू’ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके उपरांत अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह ने उपाध्यक्ष राकेश कुमार पाठक, महासचिव रोशन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव कुलदीप कुमार गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य शांति स्वरूप दुबे, विष्णु कुमार गुप्ता, मोहित सेन एवं राकेश कुमार यादव को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह ने कहा कि टैक्स अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा मजबूती से कार्य करेगा। अधिवक्ता हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
समारोह के दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और अधिवक्ताओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

9 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

9 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

10 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

10 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

10 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

10 hours ago