Sunday, April 26, 2026
HomeNewsbeatरविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल,...

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु का सर्वेक्षण कर प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के विकास की धुरी माने जाने वाले इस सेतु का निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाए, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ आंदोलन और अनवरत अनशन के लिए बाध्य होंगे।

रविप्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोहन सेतु मार्ग के किनारे धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय प्रशासन की ओर से कुछ माह में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।

सर्वेक्षण के दौरान प्रवक्ता ने उपजिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर सेतु निर्माण की स्थिति की जानकारी मांगी। इस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कांग्रेस प्रवक्ता ने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो कांग्रेस जन आमजन के साथ व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे।

इस दौरान बृजेश सिंह, भोला तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र जायसवाल, रवि तिवारी, कृष्णा सिंह, सौर्य प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments