Tuesday, July 21, 2026
HomeNewsbeatरंगों के जरिए विद्यार्थियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश, वॉल पेंटिंग...

रंगों के जरिए विद्यार्थियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता

छिंदवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. पूजा तिवारी, डॉ. अंजू चौहान एवं डॉ. नमिता चौबे ने किया।
प्रतियोगिता में अनुज कुरोथे एवं सत्पूर्णा उईके ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा आडवर द्वितीय तथा गोविंद उईके तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. फरहत मंसूरी ने किया। आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना गर्ल्स विंग की नोडल ऑफिसर डॉ. नसरीन अंजुम खान तथा बॉयज विंग के नोडल ऑफिसर डॉ. नवीन कुमार चौरसिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
महाविद्यालय में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments