सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,
किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की ग़मी?
जाम समझ बढ़े, “ज़िंदगी” हाथ से छूट गई,
घर की चौखट सूनी, लाखों उम्मीदें टूट गईं।
वो किसके लाल ग्यारह, बहुतों के थे सहारे,
हर माँ की आँखें पूछ रहीं, कहाँ मेरे दुलारे?
शराब नहीं, ये ज़हर था, घर-घर शोक दिया,
लालच की आँधी ने घर-संसार झोंक दिया।
सात दुकानों पे ताले, सवाल अभी बाकी है,
कानून की चौखट पे जवाबदेही की बारी है।
कितना बिकता रहेगा ज़हर, यूँ घर उजड़ेंगे?
चंद सिक्कों की ख़ातिर इंसानियत से लड़ेंगे?
ऐसा समाज बनाएँगे, जीवन सबसे प्यारा हो,
यूँ नशे के अँधियारे में मानवता उजियारा हो।
ग्यारह दीप बुझ गए, सिर्फ़ ये संदेश छोड़ गए,
ज़िंदगी अनमोल है, इसे जाम में ना खोने दो।
संदर्भ: जहरीली शराब ने ली 11 जानें।
रचनाकार
संजय एम. तराणेकर
कवि, लेखक एवं समीक्षक
इंदौर-452011, मध्य प्रदेश
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…