Categories: Uncategorized

मोटरसाइकिल सवार की स्कॉर्पियो से टक्कर में मौत दूसरा साथी घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देल्हुआ गांव के सामने बेरूआरबारी बांसडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात बारह बजे शादी समारोह से लौट रहे, मोटरसाइकिल सवार की स्कॉर्पियो से टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।जब कि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदुमन सहनी पुत्र स्व: लाल मोहर सहनी ग्राम व थाना गडवार उम्र 25 वर्ष बेरुआरबारी बांसडीह मार्ग पर देल्हुआ गांव के समीप बांसडीह की तरफ से किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। जिसे विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने टकर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी पहुंचा, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया । लेकिन रास्ते में ही प्रदूमन साहनी की मौत हो गयीं।जबकि गोलू शाहनी(22) बुरी तरह से घायल है। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

कृषक विद्यालय के संस्थापक को नपा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)बरहज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अजयपुरा कृषक विद्यालय के संस्थापक को बरहज नगर…

8 hours ago

पारधी समाज के नेता संतोष एकनाथ पवार,

स्टार महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )पारधी समाज के…

8 hours ago

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2026: बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 01 जनवरी 2026…

9 hours ago

इंटर कॉलेज के पास होलसेल दुकान पर दबंगों का कहर, व्यापारी से मारपीट कर नकदी ले भागे

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र सलेमपुर के देवारा पूर्व शामपुर निवासी मोहम्मद दानिश शोवेव…

9 hours ago

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, योजनाओं की दी गई जानकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बघऊच में आज ग्राम चौपाल…

9 hours ago