इंटर कॉलेज के पास होलसेल दुकान पर दबंगों का कहर, व्यापारी से मारपीट कर नकदी ले भागे

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र सलेमपुर के देवारा पूर्व शामपुर निवासी मोहम्मद दानिश शोवेव ने अपनी होलसेल दुकान पर हुए हमले और लूटपाट को लेकर पुलिस में गंभीर आरोप दर्ज कराए हैं।

दानिश के अनुसार, 19 नवंबर 2025 की शाम करीब 3:30 बजे वह मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के सामने अपनी निजी जमीन पर बनी चिकन व अंडे की होलसेल दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान ग्राम काजी का बलुआ (निज़ामाबाद) निवासी फैसल कुरैशी पुत्र अख्तर कुरैशी, यूसुफ मजीद पुत्र मजीद, सरवर पुत्र अज्ञात, आसिफ पुत्र अब्दुल्ला, इरफान पुत्र फैयाज मरहूम, सैफ अली पुत्र फिरोज, सैफ पुत्र अज्ञात सहित अन्य 4 अज्ञात लोग मोटरसाइकिलों के साथ दुकान के सामने जुटे थे।

दानिश का कहना है कि जब उसने दुकान के सामने भीड़ और गाड़ियों को हटाने की बात कही, तो उक्त युवक आक्रामक हो गए और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर पटककर छाती पर लात मारी और दुकान में रखे अंडों को नुकसान पहुँचाया।

इसी दौरान दुकान के काउंटर में रखी करीब ₹20,000 की नकदी भी लूट ली गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी मोहम्मद गुफरात को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। दानिश के मुताबिक जाते-जाते हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने सलेमपुर कोतवाली में तहरीर देकर सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में नवलपुर चौकी इंचार्ज दीपक पटेल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

8 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

8 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

8 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago