Categories: Newsbeat

पारधी समाज के नेता संतोष एकनाथ पवार,

स्टार महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )पारधी समाज के नेता सन्तोष एकनाथ पवार को आज केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले के करकमलों द्वारा स्टार महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि समाज में वंचित समुदाय के रूप में पहचाने जाने वाले पारधी समुदाय को शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में न्याय दिलाने के लिए सन्तोष एकनाथ पवार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पारधी समाज के नेता संतोष पवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले के हाथों राज्य स्तरीय स्टार महाराष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बड़ी संख्या में आदिवासी पारधी समाज के लोगों के अलावा अनेक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भी बधाई दी है। ज्ञात हो कि स्टार महाराष्ट्र राज्य स्तरीय पुरस्कार का आयोजन मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने संतोष पवार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संतोष पवार ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि पूरे पारधी समुदाय का है। पारधी समुदाय आज़ाद भारत में हमेशा से अव्यवस्था की स्थिति में जी रहा है। यह समुदाय आज भी विकास की मुख्य धारा से वंचित है। ऐसे में सन्तोष एकनाथ पवार ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है की आदिवासी, पारधी समाज के बच्चों की शिक्षा उनके रोजगार ‌ ‌ और आवास पर सरकार को विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

8 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

8 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

8 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago