मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण

डीएम, एसपी, एडीएम व सीडीओ सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन आडिटोरियम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री के लोकार्पण एवं उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार सहित उपस्थित सभी सम्बंधित अधिकारियों, चिकित्सकों आदि के द्वारा देखा और सुना गया।
इसी क्रम में आयुष विभाग के अन्तर्गत जनपद संत कबीर नगर में संबधित परियोजनाओं ‘‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’’ राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भिटिया, जंगलदशहर पुनिया, सुकरौली, अगया, बेलौली का लोर्कापण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा रामानुज कन्नौजिया, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कापरिशन के परियोजना प्रबन्धक एवं चिकित्सा अधीक्षक 50 शय्या तथा होम्योपैथिक विभाग के चिकित्साधिकारी एवं सम्बंधित फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 hour ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

1 hour ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

1 hour ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

2 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

2 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

2 hours ago