Categories: Uncategorized

महा शिवरात्रि पर मंदिरों में कड़े सुरक्षा इंतजाम, नेपाल राष्ट्र से भी आएंगे श्रद्धालु

महा शिवरात्रि पर महराजगंज जनपद में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

प्रमुख शिवालयों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी से रखी जा पैनी रही नजर

अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले मे महा शिवरात्रि पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। नेपाल सीमा से सटे इस जिले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन के लिए आते हैं। नेपाल राष्ट्र से भी हजारों भक्त इटहिया मंदिर व कटहरा शिव मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चन करते हैं। सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी प्रमुख मंदिरों, विशेष रूप से हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवां बाबा मंदिर, कटहरा मंदिर और इटहिया मंदिर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति अपनाई जा रही है।
महा शिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्रमुख शिवालयों के आस-पास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्रों में भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और मंदिरों के प्रवेश व निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है, ताकि वे सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें।किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और दमकल विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मंदिरों के आसपास तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी चिकित्सा आपातकाल में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इस सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और महा शिवरात्रि के पावन पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनाएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

44 minutes ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

57 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

1 hour ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

3 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

3 hours ago