Categories: कविता

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर

कलाई पर बंधता धागा है,
पर बंधता है उससे विश्वास,
बहन की आँखों में सपने,
भाई के मन में उसका आकाश।

न रेशम की चाहत इसमें,
न सोने का कोई श्रृंगार,
राखी तो बस एक बहाना,
बहन का भाई ही उसका संसार।

सुख आए तो साथ हँसें हम,
दुःख आए तो बनें ढाल,
रिश्तों की इस प्यारी डोर में,
हर मौसम हो खुशहाल।

समय बदलता जाए चाहे,
बदलें न मन के संस्कार,
पीढ़ी से पीढ़ी तक यूँ ही,
महके स्नेह और प्यार।

बाजारों में राखी बिकती है,
पर रिश्ते बिकने न पाएँ,
त्योहारों की चमक में हम,
अपनों को न भूल जाएँ।

धागा छोटा-सा सही मगर,
इसका बंधन है महान,
रक्षाबंधन यही सिखाता—
रिश्तों से बढ़कर नहीं जहान।

— (संजय एम. तराणेकर)
कवि, लेखक एवं समीक्षक
इंदौर, मध्य प्रदेश

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

47 minutes ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

53 minutes ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

7 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

7 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago