Saturday, February 14, 2026
HomeNewsbeatबिहार पुलिस में ASP प्रमोशन से बढ़ा अधिकारियों का मनोबल

बिहार पुलिस में ASP प्रमोशन से बढ़ा अधिकारियों का मनोबल

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चार SDPO बने ASP, पटना में तबादले भी जारी


पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार पुलिस प्रमोशन को लेकर राज्य के पुलिस महकमे से अहम जानकारी सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों (SDPO) को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से ही सभी अधिकारियों को ASP वेतनमान का लाभ मिलेगा। इस फैसले से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें – इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: जन्म से तय होती है जाति, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती

🔹 ASP प्रमोशन बिहार: किन अधिकारियों को मिला लाभ
ASP प्रमोशन बिहार पाने वाले अधिकारियों में SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार शाह और सुमित कुमार शामिल हैं। ये सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
विशेष रूप से SDPO-1 लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद (2013 बैच) की कार्यशैली काफी चर्चित रही है। वे पहले नालंदा जिले में पदस्थापित थे और बीते दो वर्षों से पटना में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – British Vogue कवर पर भारतीय सुंदरता का नया अध्याय

🔹 पटना SSP कार्यालय में सम्मान समारोह
प्रमोशन के बाद शनिवार को कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना SSP कार्यालय पहुंचे। SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ बैच पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कोतवाली थानेदार अजय कुमार, बमबम कुमार और अरविंद कुमार निराला मिठाई और बुके लेकर पहुंचे। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जिससे साफ है कि बिहार पुलिस प्रमोशन को लेकर विभाग में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments