मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह

बस अड्डे की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने बरहज मे बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया।
बताते चले, कई दशकों से बस अड्डे के लिए तरस रही बरहज विधानसभा की जनता को सड़क पर बस पकड़ने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तपती गर्मी हो, कड़ाके की ठंड हो या तेज बरसात हो हर मौसम मे बरहज बिधानसभा की जनमानस को सड़क से बस पकड़ कर यात्रा करनी पड़ती है,लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या का समाधान नहीं कराया। जनता तकलीफ सह कर भी बस से यात्रा करती है। दूर की यात्रा करनी होती है तो देवरिया या गोरखपुर से बस द्वारा यात्रा करनी पड़ती है उक्त बाते रविप्रताप ने कहा।
उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन कर मुख्य्मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन ए आर एम देवरिया, पारस नाथ को एवं बरहज तहसीलदार को सौप कर जल्द से जल्द बस स्टेशन बनाने की मांग उठाई। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने ज्ञापन सौपते हुए कहा कि, जनपद अंतर्गत बरहज अध्यात्म और ऐतिहासिक, व्यापार एवं व्यवसाय का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। आजादी की लड़ाई के दौरान स्वयं महात्मा गाँधी 1932, मे बरहज आये थे।
वही बरहज जो सबसे पुरानी नगरपालिका के रूप मे सुशोभित हो रहा है, किन्तु बरहज आज भी एक बस स्टेशन के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि, सड़क पर बसों के खडे होने से यात्री व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अतः कांग्रेस पार्टी जनहित मे सरकार से यह मांग करती है कि यथा शीघ्र बरहज मे बस स्टेशन का निर्माण कराया जाय, नहीं तो कांग्रेस जन कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे व्यापक आंदोलन करने के लिए संकलपित है।
इस दौरान बृजेश सिंह, मुन्ना, राजन, कृष्णा सिंह,अजहर अली, अशोक सिंह, राधा देवी, अमित कुमार सिंह, सूरज, सूर्य प्रताप, हरी प्रताप, रोशन तिवारी, लालचंद, सविता देवी, वीरेंद्र यादव, भानुप्रताप सिंह राकेश यादव सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।