पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l नवानगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह के पति राजीव कुमार सिंह का शनिवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

राजीव सिंह पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सुदामा सिंह के पुत्र थे और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नवानगर सहित आसपास के क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में उनका परिवार गोरखपुर में रह रहा था। शनिवार को ही गोरखपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।

राजीव सिंह को क्षेत्र में एक मिलनसार, सरल और मददगार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने हमेशा समाज के हित में कार्य किया और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे नवानगर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश देती काव्य गोष्ठी में प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर…

32 minutes ago

विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र, नए सफर के लिए मिली प्रेरणा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बी.आर.डी.बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज में बी.ए. छठवें सेमेस्टर के राजनीति…

46 minutes ago

करौंदी में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: लाठी-डंडों से हमले में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 10 नामजद

फाइल फोटो बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में लंबे समय से…

48 minutes ago

माँ बगलामुखी जयंती पर गोरखपुर में 24 घंटे का भव्य महायज्ञ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)माँ बगलामुखी के पावन प्राकट्य दिवस एवं जयंती के अवसर पर गोरखपुर…

59 minutes ago

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: महराजगंज से 10 श्रद्धालुओं का दल गुजरात रवाना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन आस्था और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर में आयोजित…

59 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम का सख्त संदेश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायते, 04 का मौके पर निस्तारण महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago