टेंपो सवारी विवाद में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार फिर रिहा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल गेट के सामने टेंपो में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और तोड़फोड़ के इस मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष समेत दो आरोपियों को को गिरफ्तार किया। बाद में दोनों को एसडीएम सदर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें नियमित पेशी के आधार पर रिहा कर दिया गया।
बड़गो गांव निवासी बाबूलाल गौड़ ने 14 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकले जुलूस के समापन के बाद टेंपो में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान कार से पहुंचे अजीत गौतम और सूरज गौतम अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की।

ये भी पढ़ें –सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा जौनपुर: वार्षिक महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा जौनपुर: वार्षिक महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र
घटना में बाबूलाल गौड़ और उनके बेटे विशाल व विकास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट और हंगामा देखा जा सकता है। भीड़ जुटने पर आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने मामले में सूरज गौतम, अजीत गौतम और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और जानमाल की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे के अनुसार, दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें नियमित पेशी पर रिहा कर दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

4 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

14 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

15 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago