संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम का सख्त संदेश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायते, 04 का मौके पर निस्तारण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील फरेंदा सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की गई।
समाधान दिवस के दौरान कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि यदि कोई वादी निस्तारण से संतुष्ट नहीं है, तो संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व कानूनगो एवं अन्य अधिकारियों से स्वतंत्र रूप से जांच कराई जाए। जांच रिपोर्टों में समानता पाए जाने पर उसे उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि विवादों में निष्पक्षता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया।
इसके साथ ही डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जन शिकायतों की सुनवाई करें और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए, ताकि अधिकाधिक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित करने तथा उनके लिए चारा-पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए गए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, तहसीलदार पंकज शाही, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, डीआईओएस पी.के. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

7 minutes ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

23 minutes ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

44 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

56 minutes ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

1 hour ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago