Categories: Uncategorized

पराविधिक स्वयं सेवक करें आम लोगों को जागरूक: अपर जिला जज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने पराविधिक स्वयं सेवकों को 01 जुलाई से लागू होने वाले भारत की नई न्याय सहिंता, मतदान एवं आगामी लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया।
सचिव ने बताया कि भारतीय न्याय सहिंता- 2023 पुराने भारतीय दंड संहिता- 1860 की जगह लेता है। इसी तरह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 2023 ने क्रमशः आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान ले लिया है। जो कि देश मे 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके बारे में आप लोग आम जनमानस को जागरूक करें तथा आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हेतु लोगो को प्रेरित करें। इसके अलावा आगामी 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों जागरूक करें।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवक बलदेव, नीरज, मु० जावेद खान, फिरदौस फातिमा, संध्या, सोनी, मनीष, गंगाराम सहित न्यायिक प्रतिष्ठान के अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

8 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

11 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

11 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

11 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

12 hours ago