बीएडी की डिग्री के साथ स्नातक की डिग्री देने की तैयारी में डीडीयू

एनसीटीई की वेबसाइट पर किया ऑनलाइन आवेदन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बीएड की डिग्री क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीएडी की डिग्री के साथ स्नातक की डिग्री देने की योजना बनाई है। विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम के संचालन की मान्यता लेने के लिए आवेदन किया है।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने इस नई पहल के बारे में कहा, “यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए एक अवसर है जिसमें वे स्नातक की डिग्री के साथ-साथ शिक्षक शिक्षा को व्यवसाय के रूप में चयनित करने के लिए इस पाठ्यक्रम का चुनाव करके प्रवेश ले सकेंगे।”
यह पाठ्यक्रम पूर्वांचल समेत देश और विदेश के सभी विद्यार्थियों के लिए एक अवसर है। विश्वविद्यालय इस बात का ध्यान रख रहा है कि शिक्षक शिक्षा का पाठ्यक्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अत्यंत आकर्षण का पाठ्यक्रम रहा है।
विश्वविद्यालय अपना दायित्व समझते हुए यहां के विद्यार्थियों को चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का अवसर देना चाहता है। एनसीटीई की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा जमा किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ शिक्षाशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरिता पाण्डेय, प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय एवं प्राफेसर राजर्षि गौड़ भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago