नवागंतुक जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, पारदर्शिता और जनसुनवाई पर दिया जोर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को कोषागार स्थित डबल लाकर रूम में विधिवत चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चार्ज पत्रावलियों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार संभाला और वरिष्ठ कोषाधिकारी से कोषागार के विभिन्न पटलों तथा डबल लाकर रूम में सुरक्षित अभिलेखों की विस्तृत जानकारी ली।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं पटल सहायकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर बल देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, जिससे सामाजिक समानता और आर्थिक उन्नयन को बढ़ावा मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई, फार्मर रजिस्ट्री और गौआश्रय स्थलों जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में कलीम, 12वीं में पूनम टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 के…

3 hours ago

30 लाख के 101 मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे—महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस ने तकनीक…

3 hours ago

अस्मिता खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम, कबड्डी और हैण्डबाल मुकाबले संपन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में…

3 hours ago

शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस का पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के…

4 hours ago

गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालय का समय बदला, 1 मई से सुबह 7 बजे शुरू होगी सुनवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद…

4 hours ago

आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, 26 अप्रैल तक मौका, चूकने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीटनाशक दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने…

4 hours ago