30 लाख के 101 मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे—महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश किया है। सर्विलांस सेल और पोर्टल की मदद से 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
इस विशेष अभियान में सर्विलांस टीम ने आईएमईआई नंबर के आधार पर ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले। 23 अप्रैल को सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई और उनके मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इस उपलब्धि पर सर्विलांस टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पोर्टल जैसे तकनीकी प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग कर नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित रखने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में सूचना दें।
जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गिरने या छूटने से खो गए थे। इसके अलावा कई मोबाइल यात्रा के दौरान ऑटो, बस या अन्य वाहनों में छूट गए, जबकि कुछ बाइक चलाते समय जेब से गिर गए। वहीं पार्कों, शादियों, बड़े आयोजनों और बच्चों द्वारा खेलते समय भी मोबाइल गुम होने की घटनाएं सामने आईं।
इस सफलता में सर्विलांस सेल की टीम—शिवानंद पासवान, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार गोंड—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: ओम बिरला

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…

2 hours ago

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत

जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…

5 hours ago

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि 5 लाख रुपये में नीलाम रामासरे ने लगाई सबसे ऊंची बोली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…

5 hours ago

मृदा जांच से श्रीअन्न तक, कृषि छात्रों ने प्रयोगशाला और संग्रहालय में सीखा तकनीक का महत्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…

5 hours ago

जनगणना-2027 के लिए 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…

5 hours ago

जन्मजात मूक-बधिर बच्चों की सर्जरी के लिए छह लाख रुपये की मदद

पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…

5 hours ago