यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में कलीम, 12वीं में पूनम टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद जिले के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाईस्कूल (10वीं) में मो. कलीम शाह ने 95.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में पूनम यादव ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया।
परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कलीम शाह को कुल 600 में से 574 अंक प्राप्त हुए, जबकि पूनम यादव ने 500 में से 472 अंक अर्जित किए। दोनों छात्रों की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
हाईस्कूल की मेरिट सूची में फातमा खातून (572 अंक) दूसरे और आलोक यादव (571 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी 94 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष सूची में जगह बनाई।
इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में प्रवीण सिंह (460 अंक) दूसरे तथा आर्या त्रिपाठी (454 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। अन्य मेधावी छात्रों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं’ से मचा बवाल, यूपी CEO कार्यालय बैकफुट पर; माफीनामे के बाद भी सवाल बरकरार

Ai निर्मित यूपी चुनाव आयोग की पोस्ट पर बवाल! जातिगत टिप्पणी से घिरे CEO कार्यालय…

3 hours ago

जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम का मुद्दा उठा, आरक्षण की अनियमितताओं पर वक्ताओं ने जताई चिंता

कुशीनगर/नोएडा ✍️ | राष्ट्र की परम्परा गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल होटल में यदुवंशी कल्याण…

6 hours ago

बिहार MLC चुनाव में मतगणना के बीच हंगामा! CCTV पर धरना, जनसुराज के आरोप से गरमाई सियासत

नतीजों पर टिकी सबकी नजर पटना (राष्ट्र की परम्परा) | ✍️बिहार विधान परिषद की आठ…

6 hours ago