सड़क हादसे में महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम मठिया, पोस्ट बसन्तपुर निवासी 28 वर्षीय पुनीता प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनीता अपने पति चंदेश्वर प्रजापति के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे मंगलपुर पटखौली रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

5 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

5 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

6 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

6 hours ago