कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। कई नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जबकि कुछ नदियां खतरे के बेहद करीब पहुंच गई हैं। ऐसे में नदी किनारे बसे इलाकों में चिंता बढ़ने लगी है। 27 सितंबर की सुबह 8:03 बजे जारी सरकारी जलस्तर रिपोर्ट में बूढ़ी राप्ती, गंडक, घाघरा, कथना, कुआनो, महाकाली-शारदा और राप्ती नदी खतरे के स्तर से ऊपर दर्ज की गई हैं।
सिद्धार्थनगर के ककरही में बूढ़ी राप्ती नदी 86.23 मीटर पर पहुंच गई है। यहां खतरे का निशान 85.65 मीटर है। यानी नदी खतरे के स्तर से 0.58 मीटर ऊपर बह रही है और जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है।
कुशीनगर के छितौनीघाट में गंडक नदी 92.99 मीटर पर पहुंच चुकी है, जबकि खतरे का स्तर 92.50 मीटर है। वहीं जिले के खड्डा में भी गंडक का जलस्तर 95.79 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का निशान 96 मीटर है। विभागीय पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर सुबह नौ बजे खड्डा में गंडक का जलस्तर 96.99 मीटर तक पहुंच सकता है।
बाराबंकी के एल्गिनब्रिज में घाघरा 106.09 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से ऊपर है। गोंडा के चंद्रदीपघाट में कुआनो नदी 89.49 मीटर पर पहुंच गई है, जबकि खतरे का स्तर 88.84 मीटर है। सीतापुर के महोली में कथना नदी भी 133.30 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 0.50 मीटर अधिक है।
लखीमपुर खीरी के कुकिया में महाकाली/शारदा नदी 139.98 मीटर पर दर्ज की गई है, जबकि खतरे का स्तर 139.80 मीटर है। श्रावस्ती के भिनगा में राप्ती नदी भी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। यहां जलस्तर 119.55 मीटर दर्ज हुआ, जबकि खतरे का स्तर 119.50 मीटर है।
इसके अलावा कई नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं और इनमें भी कई जगह जलस्तर बढ़ने का रुख दर्ज किया गया है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक कुशीनगर, अयोध्या, बाराबंकी, बलरामपुर, शाहजहांपुर समेत कई क्षेत्रों में नदियों की निगरानी महत्वपूर्ण बनी हुई है।
बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली केंद्र ने ये आंकड़े केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली से प्राप्त होने की जानकारी दी है। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच नदी तटवर्ती क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखना अहम हो गया है।
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…
पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…
तिहाड़ से रिहा होकर अमेरिका पहुंचा UAPA आरोपी, विदेशी नागरिकों की जमानत पर उठे गंभीर…
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार का सहयोगी…