Tuesday, May 26, 2026
HomeNewsbeatचांद दिखने के बाद बदली बकरीद की तारीख, अब 28 मई को...

चांद दिखने के बाद बदली बकरीद की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में 27 मई 2026 दिन बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह तिथि चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय थी।
उत्तर प्रदेश में अब ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई 2026 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इसके दृष्टिगत 27 मई 2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश को परिवर्तित करते हुए 28 मई 2026 दिन गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments