मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में किसानों को राहत देने के उद्देश्य से राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। राजेंद्र नगर (दरगाह) स्थित इस केंद्र का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा किया गया। साथ ही लंबे समय से बंद पड़े दुवारी क्रय केंद्र को भी पुनः संचालित किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गेहूं क्रय केंद्रों की स्थापना से किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था मिल रही है। इससे उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसल बेच सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के संचालन से आसपास के गांवों के किसानों को समय और लागत की बचत होगी, साथ ही उनकी उपज का उचित मूल्य भी समय पर मिल सकेगा। सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में सभापति कांति मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से क्रय केंद्रों के सुचारू संचालन और किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की एक वारदात का त्वरित खुलासा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के बनर्सिहा कला स्थित…
बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध संग्रहालय में फोटोग्राफी राष्ट्रीय कार्यशाला व ‘धरोहर संग्रह’ प्रदर्शनी का शुभारंभ…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार 01 मई,2026 को मंडलीय…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार स्थित मुस्तफा मार्केट…
घुसवा चौराहे के पास चलते-चलते धधकी बाइक, मूसलाधार बारिश में जलती रही मोटरसाइकिल, लोग बने…