रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशनो का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार 01 मई,2026 को मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी-फेफना रेल खण्ड तथा फेफना व चितबड़ागांव रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया ।
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन मंडल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ वाराणसी सिटी-फेफना रेलखण्ड के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अपराह्न फेफना रेलवे स्टेशन पहुँचे । उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों ,पैदल उपरिगामी पुल, पार्सल कार्यालय,यात्री प्रतिक्षालय,टिकट काउंटरों,वाटर बूथ एवं यात्री सुख-सुविधाओं का निरीक्षण किया और सभी प्लेटफार्मों पर पर्याप्त यात्री शेड,पंखे और वॉटर कूलर लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने फेफना रेलवे स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति समीक्षा की ।
यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करने के पश्चात फेफना रेलवे स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, आई पी एस रूम, अग्निशमन यंत्रो,संरक्षा उपकरणों,सेफ्टी लॉक्स,पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग रजिस्टर, केबल मैगरिंग रजिस्टर तथा अनुरक्षण व विफलता रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित को संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान फेफना यार्ड में पॉइंट्स सं 202 A &204B का पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग निरीक्षण किया और गेज परीक्षण,स्विच रेलों की प्रापर हाऊसिंग तथा फेल सेफ प्रणाली का परीक्षण किया तथा सम्बंधित को अनुरक्षण सम्बंधित दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में फेफना स्टेशन निरीक्षण के पश्चात मॉल यातायात को बढ़ावा देने की कार्य योजना के अंतर्गत गुड्स शेड की क्षमता वृद्धि एवं गुड्स शेडों के आधुनिकीकरण के लिए चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा हेतु फेफना गुड्स शेड का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने माल ढुलाई से जुड़ी व्यवस्थाओं, लोडिंग-अनलोडिंग ब्यौरा, साइडिंग की सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन का जायजा लिया तथा सम्बंधित को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिया । मंडल रेल प्रबंधक ने फेफना गुड्स शेड की सुरक्षा पुख्ता करने, निर्बाध विद्युत सप्लाई व्यवस्था करने का निर्देश दिया ।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
स्टेशन निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने चितबड़ागांव स्टेशन पैनल,ब्लॉक इंस्टूमेंट, क्रैंक हैण्डिल, वीडर काउंटर,विफलता,ऑपरेशन कैंसिलेशन एवं पोइंट्स एण्ड क्रॉसिंग रजिस्टर का निरीक्षण किया और स्टेशन अधीक्षक से स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था का संज्ञान लिया। इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लिया और यात्री सुविधाओं यथा यात्री शेड,बेंचेस,वाटर बूथ,प्लेटफॉर्म,शौचालय, पैदल उपरिगामी पुल, यात्रियों के लिए स्टेशन पर लगे पंखे और लाइट का निरीक्षण किया। स्टेशन निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने चितबड़ागांव स्टेशन के सर्कुलेटिंग एवं प्लेटफार्मों पर व्यापक साफ-सफाई और रख रखाव के संबंध में निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में चितबड़ागांव-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 90/22 पर स्थित समपार संख्या 23-C का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूम लॉक,हाइट गेज,संरक्षा उपकरण और सड़क की सरफेस की जांच की। इस क्रम में उन्होंने समपार पर कार्यरत रत गेट मैन श्री योगेन्द्र सिंह का सक्षमता प्रमाण पत्र,पी एम ई प्रमाण पत्र की जांच समेत संरक्षा ज्ञान परखा ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम.रमेश कुमार,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

4 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

5 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

7 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

8 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

8 hours ago