सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज, 24 घंटे में माल समेत दो शातिर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद कर लिया है, जिससे घटना का सफल अनावरण हो सका।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए मामले को सुलझाया। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को वादी संतोष शर्मा निवासी बरवां कला ने थाना सिंदुरिया में सूचना दी कि उनकी दुकान ‘महालक्ष्मी इंटर प्राइजेज’ (बलुवहीं धुस) से अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के करीब 1:45 बजे एसएस इंटर कॉलेज चिंउटहा के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि पाठक एवं आदित्य यादव निवासी लोहे पार, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी गया एक बुफर एवं एक डिजिटल स्टेबलाइजर (टाटा वोल्टास) बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफलता में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल सत्य प्रकाश, इंद्रेश यादव, धर्मवीर सिंह एवं रिक्रूट कांस्टेबल सतीश प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

1 hour ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

14 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

18 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

19 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

19 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

19 hours ago