क्षय रोग उन्मूलन में धर्म गुरुओं का योगदान महत्वपूर्ण: डीटीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के धर्मगुरुओं के साथ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की गई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुई बैठक के दौरान धर्मगुरूओं ने टीबी उन्मूलन में योगदान का संकल्प लिया । इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि क्षय उन्मूलन में धर्मगुरूओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि  देश ने वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करने का संकल्प लिया है। यह तभी संभव है कि जब लोग जागरूक हों । इसके लिए हमें समुदाय को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है ताकि वह क्षय रोग के लक्षण दिखने पर स्वयं जांच के लिए आगे आयें। इसमे धर्म गुरुओं की भूमिका काफी अहम है क्योंकि इन पर समुदाय की आस्था है। अगर यह लोग टीबी के प्रति समुदाय को जागरूक करेंगे तो लोगों को ज्यादा विश्वास होगा। ऐसे मे लोग बढ़-चढ़कर टीबी की जांच के लिए आगे आएंगे।
डीटीओ ने बताया कि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आना, बुखार आना, वजन में लगातार कमी आना, रात में पसीना आना और भूख न लगना टीबी के पांच प्रमुख लक्षण है । यदि इन लक्षणों को समय से पहचान लें तो नियमित इलाज से यह रोग पूर्णतया ठीक हो सकता है।
जिला कार्यक्रम समन्यवक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत टीबी का इलाज सरकारी प्रावधानों के तहत किया जाता है।इलाज चलने तक निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार द्वारा मरीज के खाते में 500 रूपये की धनराशि प्रतिमाह भेजी जाती है । मरीज के ठीक होने में दवा और इलाज के साथ साथ पोषण की भूमिका अहम होती है ।
इस दौरान एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, पुजारी श्रीप्रकाश पांडेय, पंडित मुन्ना कुमार मिश्रा, राजू मिश्रा, अजरुद्दीन खान, अरुण एल्फट, सरदार  दामोदर सिंह और डॉ रुदल प्रमुख तौर पर  मौजूद रहे।
 
जिले में हैं तीन हजार से अधिक टीबी मरीज

  जिला कार्यक्रम समन्यवक ने बताया कि जनवरी 2023 नवम्बर 2023 तक  3373 टीबी के मरीज मिले हैं। 25 नवंबर से जिले में शुरू हुए सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान में अब तक 1100 संभावित टीबी मरीजों की जाँच की जा चुकी है।   

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

13 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

17 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago