कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों को लगभग 39 वर्ष पूर्व हुए आवासीय भूमि आवंटन को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 66 के तहत की गई।
मामला गाटा संख्या 740, रकबा 0.056 हेक्टेयर से जुड़ा है, जिसका आवंटन वर्ष 1985 में तत्कालीन उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया था। इस संबंध में वर्ष 2025 में राज्य सरकार की ओर से वाद दाखिल किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि आवंटन प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया और अपात्र एवं संपन्न व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि आवंटन से पूर्व न तो मुनादी कराई गई और न ही पात्रता सूची तैयार की गई। साथ ही, आवंटित भूमि पर निर्धारित तीन वर्ष के भीतर आवास निर्माण भी नहीं किया गया। वर्तमान में उक्त भूमि पर केवल चारदीवारी व गेट लगाकर कब्जा किया गया है, जबकि आवंटी अन्यत्र मकान में रह रहे हैं।
तहसील व लेखपाल की आख्या में यह भी स्पष्ट हुआ कि आवंटन के समय संबंधित व्यक्ति स्वयं भूमि प्रबंधक समिति का सदस्य था और बिना कलेक्टर की अनुमति के पट्टा स्वीकृत कराया गया, जो नियमों के विपरीत है।
वहीं, प्रतिवादियों की ओर से दावा किया गया कि मामला समय-सीमा के बाहर है और राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई की गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि कई मूल पट्टेदारों का निधन हो चुका है, इसलिए कार्यवाही विधिसम्मत नहीं है।
सभी पक्षों की दलीलें सुनने और अभिलेखों के परीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने पाया कि आवंटन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं और नियमों का उल्लंघन किया गया।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने अपने आदेश में वर्ष 1985 के आवासीय आवंटन को निरस्त करते हुए संबंधित भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहसीलदार को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन अब उक्त भूमि का पुनः उपयोग सुनिश्चित करेगा ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

2 hours ago

निंदा छोड़ें, आत्मचिंतन अपनाएं: यही है श्रेष्ठता का मार्ग

गोंदिया, महाराष्ट्र।“न विना परवादेन रमते दुर्जनोजन:। काक: सर्वरसान भुक्ते विनामध्यम न तृप्यति।।“अर्थात् दुष्ट व्यक्ति बिना…

2 hours ago

विकसित भारत का लक्ष्य विश्व मानवता की सुरक्षा का उद्घोष: प्रो. राजशरण शाही

शैक्षिक उन्नयन एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए पुरातन छात्रों की भूमिका सराहनीय: कुलपति शिक्षाशास्त्र विभाग…

2 hours ago

वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती: संवेदनशील समाज और पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता- प्रो. आदेश अग्रवाल

एलुमनी मीट में गूंजा मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा, वृद्धजनों के सम्मान पर बल गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

संतकबीरनगर की शिवांगी कांत का राष्ट्रपति भवन कार्यक्रम में चयन, लौटने पर भव्य स्वागत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की उभरती युवा कलाकार शिवांगी कांत के राष्ट्रपति भवन में…

3 hours ago

देवरिया: 21 मई तक स्वगणना, 22 मई से घर-घर सर्वे; लापरवाही पर FIR के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 7 मई से…

3 hours ago