Saturday, December 27, 2025
HomeNewsbeatयुवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरूषार्थ सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक की

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर पंचायत सलेमपुर भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरूषार्थ सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक की। पुरूषार्थ सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल तक युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कराना है जिसमे नगर के युवाओं को प्रतिभाग करना है।आगामी 1 मई को बाइक रैली युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे नगर में भ्रमण करेंगे।युवा मोर्चा के यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
इस बार सलेमपुर के युवा नगर पंचायत सलेमपुर में कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा को जिताएंगे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव में लगे है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करते हुए नव युवा मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा एवं भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को बताया जा रहा है।उक्त अवसर पर प्रत्याशी राजेश सिंह मन्टू,रामदास मिश्र,बृजेश धर दूबे, रविशंकर मिश्र, मनमोहन सिंह अप्पू,मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,सन्दीप सिंह विशेन,मोहित मद्देशिया, शेषनाथ भाई, बचनदेव गोंड़,जयप्रकाश गोंड़,शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments